छत्तीसगढ़ के लिए BJP के पांच उम्मीदवार घोषित
नीलू सोनी
रायपुर, भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
पार्टी ने जांजगीर से गुहाराम अजगले, बस्तर से बैदूराम कश्यप, कांकेर से मोहन मंडावी, सरगुजा से रेणुकासिंह और रायगढ़ से गोमती साय को टिकट दिया गया है। रेणुका रमन सरकार में मंत्री रही हैं। 2013 का चुनाव हार गई थीं। उन्हें 2018 में टिकट नहीं मिला था।
बैदूराम एक बार विधायक रह चुके हैं। एक चुनाव हारे हैं। उन्हें 2018 टिकट नहीं मिला था। सारंगढ़ सीट से गुहाराम सांसद रह चुके हैं।परिसीमन के बाद अब सारंगढ़ सीट जांजगीर-चांपा सीट हो गई है
मोहन मंडावी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ शाखा कांकेर के पूर्व उपाध्यक्ष व समाजसेवी होने के साथ ही लोक सेवा आयोग के सदस्य भी हैं। वर्तमान में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांताध्यक्ष भी हैं।वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश ठाकुर भानुप्रतापपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। गोमती जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी गोमती साय पूर्व में फरसाबहार मंडल अध्यक्ष, जनपद की सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।