2 साल की उम्र में करोड़ों कमाएंगे तैमूर, मम्मी करीना संग करेंगे डेब्यू
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। अब तैमूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तैमूर अपनी मां करीना की अपकमिंग फिल्म ‘गुड न्यूज’ से अपना फिल्मी डेब्यू करेंगे। फिल्म में उनका 10 मिनट का कैमियो अपियरेंस होगा। खबरें है कि इस कैमियो के लिए तैमूर को एक करोड़ फीस दी जाएगी।
बीते दिनों ‘गुड न्यूज’ के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे। उस समय कहा गया कि टिम अचानक ही अपनी मां से मिलने सेट पर पहुंचे थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह शूट के लिए ही पहुंचे थे।
एक सूत्र के मुताबिक, ‘तैमूर ने दो सीन्स के लिए शॉट दिया है और वह उसी फ्रेम में नजर आएंगे, जिसमें करीना और अक्षय होंगे। तैमूर का जो वीडियो वायरल हुआ था, वह उस वक्त बनाया गया था जब तैमूर अपना शॉट दे चुके थे। उनका कैमियो करीब 10 मिनट का होगा। तैमूर की मौजूदगी से सेट पर सभी का मन खुश हो गया।’
फिल्म की बात करें तो इसमें करीना के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे।