लोकसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 20 उम्मीदवारों की एक और सूची
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है। विपक्षी पार्टी ने झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है।
Congress releases a list of 20 candidates for #LokSabhaElections2019 ; 4 from Gujarat, 3 from Jharkhand, 2 from Karnataka, 2 from Odisha, 1 from Himachal Pradesh, 1 from D&N Haveli, and 6 from Punjab. Pawan Kumar Bansal to be Congress candidate from Chandigarh pic.twitter.com/gNcAoW005k
— ANI (@ANI) April 2, 2019
कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया।
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।