लोकसभा चुनाव-तृणमूल के प्रचार के लिए ममता ने जारी किया म्यूजिक वीडियो
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के मद्देनजर गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस का एक नया म्यूजिक वीडियो जारी किया। बनर्जी ने इस म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया के सभी चैनलों-फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अढ़ाई मिनट के इस वीडियो में बंगाल में शांति, समरसता और प्रगति को दर्शाया गया है।
I am very happy to share the new music video “Maa, Mati, Manush” for the forthcoming #LokSabhaElections2019
আসন্ন #লোকসভানির্বাচন উপলক্ষে তৃণমূল কংগ্রেসের নতুন মিউজিক ভিডিও 'মা, মাটি, মানুষ' আপনাদের সাথে শেয়ার করলাম। আশা করি আপনাদের ভাল লাগবে। pic.twitter.com/Doky036ICU
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 4, 2019
बनर्जी ने फेसबुक के माध्यम से लिखा,‘‘मैं लोकसभा चुनाव को लेकर नए म्यूजिक वीडियो को साझा कर बहुत खुश हूं, ‘मां, माटी, मानुष‘।‘‘ तृणमूल ने गत हफ्ते वीडियो की एक नई श्रृंखला जारी की जिसका शीर्षक था ‘प्रधानमंत्री हिसाब दो‘। इस श्रृंखला में बनर्जी के शासन काल में बंगाल में विकास की तेज रफ्तार को दर्शाया गया है।