महिला को प्रेमी संग भागना पड़ा मंहगा, गांव वालों ने दी भयानक सजा
झाबुआ: जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां एक महिला को प्रेमी के साथ भागने की बहुत बड़ी सजा भुगतनी पड़ी। महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घूमना पड़ा। इतना ही नहीं उसके बाद उसकी जमकर पिटाई भी की गई। हैरानी की बात यह है कि कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का जब वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के पास पहुंचा तो वह सक्रिय हुई और अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने ऐसा कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।