तीसरे चरण के लिए UP की 10 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक पीलीभीत में 25.20 फीसदी मतदान
लखनऊः लोकसभा 2019 तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान चल रहा है। इस चरण में 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार और वरुण गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
LIVE UPDATES:
-धर्मेंद्र यादव की शिकायत के बाद बदायूं में स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी
-अखिलेश यादव का ट्वीट- पूरे देश में EVM में गड़बड़ी हो रही है, BJP को जा रहा वोट
-यूपी के मुरादाबाद में वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में चुनाव अधिकारी के साथ मारपीट
–संभल में मतदान का बाहिष्कार
– सैफई में सपा के रामगोपाल यादव ने परिवार समेत डाला वोट
क्रमांक | लोकसभा सीट | 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत |
1. | मुरादाबाद | 23.20 % |
2. | रामपुर | 26.80% |
3. | संभल | 20.80% |
4. | फिरोजाबाद | 22.40% |
5. | मैनपुरी | 20.20% |
6. | एटा | 23.06% |
7. | बदायूं | 21.20% |
8. | आंवला | 20.40% |
9. | बरेली | 23.20% |
10. | पीलीभीत | 25.20% |
आज करीब 1.76 करोड़ मतदाता 120 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें करीब 95.5 लाख पुरुष और 80.9 लाख महिला मतदाता हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि तीसरे चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में मतदान होना है। इसके लिए 12128 मतदान केंद्र और 20116 मतदान बूथ बनाए गए हैं।